उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा का ही कर दिया कत्ल

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक भांजे ने मामी के प्यार में कथित रूप से अपने सगे मामा का कत्ल कर दिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गोपीपुरा निवासी बृजमोहन उर्फ सोनू (32) पुत्र शिवचरन वाटर कूलर से पानी लेने के लिए घर से निकला था। काफी देर लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोज की थी तो बृजमोहन का खून से सना शव एक खेत में मिला था। बृजमोहन के भाई बुद्ध सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर सगे भांजे सौरभ पुत्र नरेश सिंह हाल निवासी गौशाला हेमपुर डिपो काशीपुर पर ब्रजमोहन की हत्या पर शक जताया था

पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया उसने बताया कि 2021 से ही उसका मामी के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की भनक बृजमोहन को लग गई थी। इस पर सौरभ और पत्नी प्रीत कौर उर्फ लाडो ने बृजमोहन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

सौरभ ने योजना बनाकर पहले ब्रजमोहन को शराब पिलाई जब वह ज्यादा नशे में हो गया तो उसने ब्रजमोहन के सिर पर पत्थर से बार किया तथा उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सौरभ व प्रीति कौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button