धर्म

चारधाम यात्रा के समापन की आ गई तिथि, इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

देहरादून: इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक यात्रा में 42 लाख से ज्‍यादा तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। तीन मई अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी और अब यात्रा समापन के दिन नजदीक आ रहे हैं। वहीं अब 26 अक्टूबर से चार धामों के कपाट बंद होने का क्रम शुरू हो जाएगा।

इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट…

सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

इस बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट…

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी।

इस बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट…


केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

इस दिन बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट…

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शनिवार 19 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button