उत्तराखंडराजनीति

CM धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रुप में मनाएगी भाजपा, जानिए कार्यक्रम

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस 16 सितंबर को भाजपा (संकल्प दिवस) के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संकल्प दिवस के अवसर पर सभी जिलों में भाजयुमो द्वारा संकल्प दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जबकि महिला मोर्चा की ओर से नदी तटों पर 48 संकल्प दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

इसके अलावा देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर, ऋषिकेश, रुद्रपुर व कोटद्वार में बड़ी गोष्ठियां होंगी जगह-जगह छोटी गोष्ठियां, स्कूलों में गरीब बच्चों को सामग्री वितरण, अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में सहायता, पौधारोपण के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button