उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: हनुमान जयंती पर बवाल, छह लोग गिरफ्तार, 12 नामजद, 40 अज्ञात पर केस

रुड़की: शनिवार की रात हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा पर पथराव मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 12 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। बवाल से गांव में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही एसपी देहात और सीओ ने गांव में डेरा डाल रखा है।

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि बवाल में 12 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। छह लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खुर्शेद, शहनवाज, हुसैन, पैगाम, निवाजिश, रियाज, रहीस और इसरार समेत 12 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इससे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पथराव से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास गांवों से भी लोग मौके पर जुट गए। इससे दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। गांव में कुछ संगठनों के लोग भी पहुंच गए। पुलिस आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी रही। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button