

देहरादून: देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में एक यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसा साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के समीप हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर गांव से साहिया की ओर आ रहा एक यूटिलिटी वाहन ददौली समाल्टा के समीप अचानक रोड पर पलट गया। हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।