उत्तराखंड

इगास पर्व आज.. CM धामी बोले इगास बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास बग्वाल-बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी नागरिकों से अपने पैतृक गांव जाकर इस लोकपर्व को मनाने की अपील की। उल्लेखनीय है, कि इससे पहले सीएम धामी ने इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली में अपने संदेश में कहा कि, ”म्यारा प्यारा उत्तराखंड वासियों, भोल हमारु लोक पर्व “इगास” बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण और अपणी नई पीढ़ी तें भी अपणा त्यौहारु से जोड़कर रखण। हमारा लोकपर्व गी सार्थकता तभी च, जब हम ये त्यौहार तें अपणी संस्कृति, प्रकृति और उत्पादूं से जोड़ला।”

सीएम ने कहा कि त्यौहारों पर महज छुट्टी देने भर से हमारी लोक संस्क़ृति मजबूत नहीं होने वाली है। बल्कि इन सभी पर्वों को पूरे उत्साह से मनाना होगा। सभी लोग अपने अपने पैत़क गांव जाएं और वहां पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये लोकपर्व हमारी संस्कृति से जुड़े हैं। सभी को इसे मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button