उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड: CM धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को हाईकमान ने 2016 में उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नौ नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए देहरादून भेजा गया था। नेताओं से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम ने कहा कि सबकुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने 2022 में भाजपा सरकार की फिर से वापसी का दावा भी किया।

इन नेताओं से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। माना जा रहा है कि यह समान्य मुलाकात थी और हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं से जुड़ी कुछ बातें हुई होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button