जर्मनी की एलिजाबेथ जिसके जाने से चमोली के क्या बड़े क्या बूढ़े हर बच्चा बच्चा रोने लगा…….

चमोली
𝐓𝐡𝐞 𝐐𝐮𝐞𝐞𝐧 “ 𝐄𝐥𝐢𝐳𝐚𝐛𝐞𝐭𝐡”
एक ऐसी शख्सियत जिसके जाने पर रो पड़ा पूरा क्षेत्र, विदेशी महिला जिन्होनें समर्पित किया अपना जीवन देवाल क्षेत्र के लोगों के लिए
वर्ष 2000 में पहली बार जर्मनी की एक महिला एलिजाबेथ 61 वर्ष की उम्र में ट्रैकिंग के लिए 10 लोगों के साथ रूपकुंड ट्रैक पहुंची थी। लेकिन एक घटना ने उन्हें ऐसा झकझोरा कि वो यहीं की होकर रह गयी। मुंदोली गांव के काम सिंह व उनकी पत्नी की अचानक मृत्यु के बाद उनकी 6 साल की बेटी व 3 साल का बेटा अनाथ हो गया था। इसके बाद उन्होनें दोनों बच्चों को गोद लिया व यहीं रहने लगी। दोनों बच्चों के प्यार, स्नेह में कभी कमी नहीं रखी। उन्होनें मां यशोदा के रुप में दोनों बच्चों की परवरिश की व विमला की बड़े धूमधाम से विवाह भी किया।
इस दौरान उन्होंने कुलिंग गांव को गोद लिया व आस पास के गांव वाक, कुलिंग, वाण,मुंदोली गांव के 17 बच्चों के भरण पोषण व शिक्षा में भी मदद की व कई का उपचार भी कराया। विदेशी होने के बावजूद भी उन्होनें यहां के जरुरतमंद परिवारों की लंबी अवधि तक सेवा की। यहां के कई बच्चों की पढ़ाई,भरण पोषण,शादी ,व्यावसायिक शिक्षा व इलाज कराया। आज ये बच्चे देश के विभिन्न संस्थानों में नौकरी व शिक्षा ग्रहण कर रहें है।
23 साल से अधिक इस क्षेत्र में रहने व 84 वर्ष की उम्र पहुंचने पर शरीर से कमजोर होने पर वह अपने देश जर्मनी लौट गयी।
वही उनके वापस अपने देश लौटने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में भारी रोष फैल गया हर कोई उनके जाने से आंसू बहाने लगा ग्रामीणों को ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे कोई मसीहा उन्हें छोड़कर चला गया आसपास गांव के ग्रामीणों ने नम आंखों से एलिजाबेथ को विदाई दी।