उत्तराखंडखबरे

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता का हुआ निधन, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 85 वर्ष में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी ने कल देर रात 8:30 बजे के आसपास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं डीजीपी की मां लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी के चलते तीन चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button