उत्तराखंडपॉलिटिकल

23 मार्च को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे धामी, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

देहरादून: उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं।

धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार सत्ता तक पहुंची, लेकिन वह स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए। सोमवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल को इस बारे में अवगत कराया गया। साथ ही धामी के नेतृत्व में नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button