उत्तराखंड

उत्तराखंड: खाई में गिरा शादी से लौट रहा वाहन, छह की मौत, तीन सगी बहनें भी शामिल

पौड़ी: बारात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें तीन सगी बहनें भी शामिल है। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। बता दें गाड़ी में कुल 15 लोग बैठे हुए थे। ये वाहन पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण से लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 5:00 बजे जिले के दूरस्थ गांव सिलौली एक बारात दुगरी गांव के लिए आई हुई थी। कंडारस्यूं पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन की मानें तो गाड़ी में 15 लोग सवार होकर रवाना हो गए। बीच रास्ते में मैक्स वाहन जब स्योली-मल्ली नामक स्थान पर पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया।

वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घटना की जगह पर पहुंचे। बता दें कि करीब आधे घंटे बाद पुलिस और एसडीआरएफ का दल आया जिन्होंने 5 शवों को बाहर निकाला जबकि एक घायल ने पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। पैठाणी के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतकों की सूची

अंकित कुमार निवासी ग्राम स्योली तल्ली
हयात सिंह निवासी ग्राम सिलोली
मेहरबान सिंह ग्राम सिलोली
दूष्टि (05 वर्ष) निवासी जाख
अंबिका (18 वर्ष) निवासी जाख
मोनिका (20 वर्ष) निवासी जाख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button