उत्तराखंडक्राइमखबरे

देहरादून : चंद्रबनी के व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

देहरादून : बीती रात देहरादून के नेहरु कॉलोनी थाना पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि दीपनगर फ्लाई ओवर के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

पुलिस ने जानकारी दी है मृतक के पास से खाने-पीने के सामान के साथ साथ दो फोन मिले हैं। पुलिस ने फोन में मिले नंबर के जरिए मृतक के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस को मृतक की तलाशी लेने पर पन्नी के अंदर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे मृतक का नाम इंदर सिंह निवासी चंद्रबनी संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button