उत्तराखंडखबरे

देहरादून: बदला नेहरु कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम, जानिये वजह

देहरादून: देहरादून वासियों के लिए एक जरूरी खबर है।
नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को अब चौकी फव्वारा चौक के रूप में जाना जाएगा। दरअसल नेहरू कॉलोनी थाना और नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी के नाम में समानता थी। ऐसे में कई बार शिकायतकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती थी। वह समझ नहीं पाते थे कि शिकायत लेकर नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी जाएं या फिर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

बीते 31 मार्च को अपराध गोष्ठी समीक्षा आयोजित हुई। जिसमें नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदलने का मुद्दा उठा। बैठक में नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम बदलकर उसकी जगह पर चौकी फव्वारा चौक रखने पर सहमति बनी। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी देहरादून की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस तरह शहर की नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को अब चौकी फव्वारा चौक के तौर पर जाना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button