उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद

टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड सहित देश के लिए एक और बुरी खबर है। बता दें कि देश ने एक और जांबाज सिपाही को खो दिया। आपको बता दें कि नागालैंड में हुए हमले में आज एक जवान शहीद हो गया है जो कि टिहरी गढ़वाल के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस हमले में 10 नागरिकों की मारे जाने की भी खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार नागालैंड में हुए आतंकी हमले में पैराशूट रेजीमेंट की 21 वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल ग्राम नौलि टिहरी गढ़वाल, शहीद हो गए हैं। इस खबर से जवान के परिवार में मातम छा गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button