धर्म

आज शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशीः विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं. दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. यमुनोत्री धाम से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली गांव पहुंचाया जा रहा है. जहां अब 6 महीने तक शीतकालीन के दौरान मां यमुना के दर्शन होंगे.

बता दें कि आज सुबह 8.30 बजे खरसाली से यमुना के भाई सोमेश्वर (शनि) देवता की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना हुई. यमुनोत्री में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ अभिजित मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए गए. यहां यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली लाया जाएगा. इस दौरान धाम में जिले की कई देव डोलियां मौजूद रहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button