उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

सीएम धामी ने किया महानवमी पूजन, कन्याओं के धोए पैर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। साथ ही कन्याओं के पैर भी धुलाए।

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। महानवमी के अवसर पर देहरादून में भी कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर सुबह से ही लोगों ने कन्या पूजन शुरू कर दिया था। कन्याओं को हलवा, पूरी और चने आदि का भोग लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button