ChamoliJoshimathआपदाउत्तराखंडखबरे

सचिव पशुपालन पुरुषोत्तम ने जोशीमठ पहुंचकर विस्थापित पशुधन राहत कार्य का किया निरीक्षण

चमोली जोशीमठ

जोशीमठ पहुंचे सचिव पशुपालन पुरुषोत्तम आपदा ग्रस्त ग्रामीणों के पशुधन के राहत एवं बचाव हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

 

सचिव पशुपालन बीवीआरसी पुरुषोत्तम जोशीमठ में निरीक्षण करते हुए

 

डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव- पशुपालन विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को जनपद चमोली के विकासखंड जोशीमठ के आपदा ग्रस्त क्षेत्र तथा विस्थापित पशुओं के राहत एवं बचाव हेतु विभाग द्वारा तैयार कराई जा रही पशुशालाओं का ग्राम- सुनील, राविग्राम, मारवाड़ी व सिंहधार मे स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय पशुपालकों से वार्ता की गई।

 

उपरोक्त निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सचिव  द्वारा उपरोक्त विषम परिस्थिति के सफल नियंत्रण हेतु डॉ अशोक कुमार- अपर निदेशक, पशुपालन विभाग, गढ़वाल मंडल, पौड़ी एवं डॉ प्रलयंकर नाथ – मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,चमोली को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button