Dehradun

मुख्यमंत्री ने किया एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से HDFC Bank द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग हेतु प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी तथा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक श्री राजकुमार पोरी, श्री विनोद कंडारी, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक से श्री मुस्कान सिंह (ब्रांच बैंकिंग हेड- नॉर्थ 3), श्री संजीव कौशिक (रीजनल हेड- नॉर्थ 3), जोनल हेड उत्तराखण्ड श्री बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखण्ड श्री गौरव जैन एवं श्री आयुष सिंघल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button