खबरेदेश

आज घोषित होगा CBSE की दसवीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि परिणाम 12 से दो बजे के बीच जारी हो जाएगा। हालांकि, सीबीएसई हेडक्वार्टर के ट्वीट के अनुसार 12 बजे परिणाम जारी होने की सूचना दी गई है। आप cbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले 30 जुलाई को सीबीएसई की 12 वीं का परिणाम जारी किया गया था। कोरोनाकाल में इस साल परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी ऐसे में बोर्ड ने छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। बारहवीं में ऋषिकेश डीएसबी स्कूल की सताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसद अंक हासिल कर शीर्ष पर जगह बनाई। कोरोना के बीच जारी हुए परिणाम में 98.6 फीसद छात्र- छात्राएं पास हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button