उत्तराखंडक्राइम

अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी के रिजॉर्ट पर चला धामी का बुलडोजर

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी मर्डर केस में सरकार ने बेहद सख्त रवैया अपनाया है। सरकार ने हत्यारोपी के रिजार्ट पर रात में ही बुलडोजर चला दिया है। रिजार्ट का बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है। अंकिता वनंतरा रिजार्ट में काम करती थी। ये रिजार्ट बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या का है। आरोप है कि पुलकित अंकिता से देह व्यापार कराना चाहता था और इसके लिए उसपर दबाव डाल रहा था। अंकिता के मना करने पर पुलकित ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे शक्ति नहर में धक्का दे दिया।

इस मामले के सामने आने के बाद और जनता की नाराजगी भांपने के बाद सरकार ने इस मामले में गंभीर रुख अख्तियार किया और आरोपी के रिजार्ट पर रात में ही बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरु करवा दी गई। आरोप है कि रिजार्ट का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। पुलिस सुरक्षा में रात में ही बुलडोजर से रिजार्ट को गिराने की कार्रवाई अमल में लाई गई। फ्रंट गेट तोड़ने के बाद बुलडोजर ने फ्रंट एलिवेशन का हिस्सा ध्वस्त कर दिया। कांज की बड़ी खिड़कियां और ग्रिल्स को बुलडोजर ने उखाड़ दिया। इसके साथ ही अन्य हिस्सा भी बुलडोजर से गिरा दिया गया।

धामी सरकार ने राज्य भर के रिजार्ट्स की जांच के आदेश भी दिए हैं। अवैध रिजार्ट्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जिलाधिकारियों को रात में ही दे दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button