उत्तराखंडखबरे

एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में ठंड का कहर जारी है। बता दें कि एक बार फिर से मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड का साया पड़ने वाला है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने मैदान जिलों में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से प्रदेश के पर्वती जिलों में बारिश बर्फ़बारी की आशंका है। इसी के साथ
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में 5 से 8 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है जिससे एक बार फिर से जिले में ठंड बढ़ सकती है। इसी के साथ पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदान में भी ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button