उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 60 किलो गौ मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लक्सर: लक्सर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लक्सर पुलिस ने गौ मांस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ गोवंश हत्या अधिनियम मामला दर्ज कर दिया गया है। और उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।

लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि बीती देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस्माइल पुर के चौराहे के तीन लोग नील गाय की हत्या करके मांस ले जा रहे हैं। अगर जल्दी की जाए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। मामला जंगली नीलगाय से जुड़ा होने के कारण मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। वन रेंजर व वन दरोगा भी मौके पर पहुंचे। लक्सर पुलिस टीम व वन विभाग की टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर जाल बिछा दिया गया।

कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक हाथ में बोरा आते दिखाई दिए जैसे ही उन्होंने सामने खड़ी पुलिस को देखा तो भागने लगे लेकिन हड़बड़ा कर गिर गए जिनमे एक युवक भागने में सफल हो गया जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया। जिनके पास से 60 किलो नील गाय का मांस लक्सर पुलिस ने बरामद कर लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button