HariyanaRishikeshआपदाउत्तराखंडखबरेट्रैवलदेशलाइफ़स्टाइलवीडियोहेल्थहोम

ऋषिकेश के इस रिसोर्ट में हुआ भारी भूस्खलन एक ही परिवार के पांच सदस्य लापता एक 10 वर्ष की बिटिया को किया गया रेस्क्यू

(पौड़ी गढ़वाल)

15 अगस्त की छुट्टियां मनाने हरियाणा कुरुक्षेत्र से आए एक परिवार के पांच सदस्यों के साथ बड़ा हादसा हो गया

दिनांक 13/14.08.2023 को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मोहन चट्टी के पास मलवा आने से जोगियाना गांव (Resort Night in Paradise) में एक परिवार मलवे की चपेट में आकर दब गया है। जिसमें कुल छ: व्यक्ति थे। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला मय फोर्स एवं एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे। जिसमें से एक बच्ची कृतिका वर्मा (उम्र-10 वर्ष) पुत्री कमल वर्मा को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। श्रीमान जिलाधिकारी पौड़ी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे स्वंय मौके पर पहुँचनें वाले है।

*लापता व्यक्तियों के नाम/पता*
1. कमल वर्मा (उम्र 39 वर्ष) Huda सेक्टर 05 कुरुक्षेत्र हरियाणा।
2. निशा पत्नी कमल वर्मा उम्र 37 वर्ष
3. निर्मित पुत्र कमल वर्मा उम्र 11वर्ष
4.मोंटी वर्मा उम्र 24 वर्ष
5. एक व्यक्ति का नाम पता नामालूम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button