उत्तराखंडखबरे

जीबी पंत घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व कुलसचिव गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पौड़ी: पौड़ी जीबी पंत घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज के बर्खास्त पूर्व कुलसचिव संदीप कुमार को एसआईटी ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज को गायब किए जाने के मामले में संस्थान की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली पौड़ी में एक लिखित शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि 30 अक्तूबर 2021 को तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. संजीव नैथानी ने पौड़ी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में बर्खास्त कुलसचिव संदीप कुमार पर संस्थान में वर्ष 2018-19 में हुई शिक्षकों एवं कुलसचिव पदों पर नियुक्ति व साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने के आरोप लगाए थे।

उन्होंने बताया इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण में शासन की ओर से एसआइटी जांच के आदेश भी दिए गए थे। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की गई। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि एसआइटी की ओर से जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने उन्हें देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button