उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरा वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश: बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कौड़ियाला के पास एक वाहन के गंगा में गिरने की खबर है। घटना की सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है।

पुलिस को घटना स्थल से एक बैग व कुछ अन्य सामान मिला है। इसी आधार पर हादसे की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से टीम को कुछ मोबाइल मिले हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट भी मौके से बरामद की गई है। इससे पता चल रहा है कि वाहन हादसे के शिकार लोग मेरठ के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस खोजबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button