Dehradun

ठप पड़ी इंदिरा मार्केट पुनर्विकास योजना को लेकर आवास सचिव से मिला प्रतिनिधिमण्डल

देहरादून, 2 अप्रैल। इंदिरा मार्केट की लम्बे समय से ठप पड़ी पुर्नविकास योजना को शुरू कराने के लिए प्रभावित व्यापारियों और नागरिकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज सचिवालय में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर इस योजना के अटकने से उत्पन्न गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस पुनर्विकास कार्य में शिथिलता का खामियाजा प्रभावित लोग भुगत रहे हैं। आरोप लगाया गया कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एमओयू की अनदेखी कर रहा है और पिछले कई वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन के अनुसार, कार्यदायी संस्था ‘सामक’ ने परियोजना पूरी करने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता जताई है, लेकिन कम्पनी ने कहा एमडीडीए द्वारा पूर्व-स्वीकृत नक्शे में अनावश्यक तकनीकी आपत्तियाँ किए जाने के कारण निर्माण कार्य प्रगति नहीं कर पा रहा है।
प्रतिनिधिमण्डल ने सचिव से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि एमडीडीए को कार्यदायी संस्था को पूर्व-स्वीकृत नक्शे के अनुरूप कार्य करने की अनुमति देने के निर्देश दिए जाएं, ताकि योजना को शीघ्र पूरा कराया जा सके।
आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने एमडीडीए को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर इस सम्बन्ध में बैठक बुलाई जाए और मामले का समाधान किया जाए। सचिव के इस आश्वासन के बाद प्रभावितों ने राहत व्यक्त की है।
धैर्यपूर्ण ढग से समस्या सुनने के लिये उपस्थित डिलीगेशन ने सचिव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर अनन्त आकाश, अशोक सचदेवा, मंयक कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button