उत्तराखंड

हरिद्वार के कई मंदिर समेत CM धामी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

देहरादून: रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक उक्‍त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्‍त हुआ। जिसे पोस्‍ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है।

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता है। वर्तमान मामले में रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र लिखा है।

यह पत्र हिंदी में लिखा गया है। जिसमें पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। साथ ही उसने रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड आदि को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस पत्र मिलने के बाद हर बार की तरह पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है, लेकिन 8 साल में इस तरह के सात पत्र पहले भी पुलिस को मिल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button