Dehradun

अभिनेता आशुतोष राणा ने बद्रीनाथ में दर्शन कर अपने दिव्य अनुभव किए साझा

Dehradun. प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता, कवि और लेखक आशुतोष राणा ने आज बद्रीनाध धाम के दर्शन किए इस पावन अवसर पर चार धाम यात्रा का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस पवित्र मास में चार धाम की यात्रा करना अत्यंत सौभाग्य और परम कल्याण का मार्ग है।
बद्रीनाथ धाम के आज के दर्शन उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहे। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने विशेष रूप से प्रशासन और सुरक्षा बल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, और कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान भक्तों और भगवान के बीच एक अवरोध के बजाय, एक सहायक की तरह कार्य कर रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की यात्रा को अत्यंत शांति, कुशलता और प्रेमपूर्ण तरीके से सुगम बना रहे हैं।
हज़ारों किलोमीटर की कठिन यात्रा तय कर अपने आराध्य के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति यह संवेदनशीलता और समर्थन का भाव अत्यंत सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button