उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

इनकी तहरीर पर यशपाल आर्य समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला

बाजपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर बीते दिन लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी और थाने में ही वो और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए थे। इस हमले को लेकर कांग्रेस में उबाल है लेकिन बता दे कि अब उल्टा कांग्रेसी मुसीबत में फंस गई है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा के समर्थक मुख्तार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी सहित 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाजपुर में बीते दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थकों के बीच हुआ था विवाद।वही यशपाल आर्य की तहरीर पर दूसरे पक्षी के 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button