उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

देहरादून: बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद नियुक्त नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंच गए हैं। नवनियुक्त राज्यपाल कल शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभालेंगे। उनको जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया।

नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button