उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: पिकनिक मनाने गए युवक को हाथी ने पटक कर उतारा मौत के घाट

देहरादून: देहरादून में बीती शाम को रायपुर क्षेत्र स्थित मालदेवता के सिरौली में दोस्तो संग पिकनिक मनाने के गए तीन युवकों में से एक को हाथी ने जमीन पर पटक कर मार डाला। बता दें कि हाथी द्वारा पटकने के बाद युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान साबाज निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है।

मृतक के दोस्त हेमराज शर्मा ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वो अपने दो दोस्तों के साथ घूमने सिरौली आया था। अचानक छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। दो साथी एक तरफ भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाडि़यों में छिप गया। हाथी ने उसे झाडि़यों से निकाला और जमीन पर पटक दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है। रेंजर पवन नेगी ने बताया कि युवक की मृत्यु हो गई है। रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button