उत्तराखंडक्राइमखबरे

उत्तराखंड: मस्ती-मजाक में चली गई जान, स्वीमिंग पूल में छटपटाता रहा पर्यटक

ऋषिकेश:परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक तपोवन स्थित होटल के स्वीमिंग पूल में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक बक्सर, यूपी के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला था। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़, उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे थे।

तपोवन चौकी प्रभारी अनिल भट्ट ने बताया कि मंगलवार की रात सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 11 बजे बजे गोपाल गोयल (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तरप्रदेश कमरे से बाहर गए। जब वह नहीं लौटे तो उनके साथ आए लोग उन्हें देखने बाहर गए। होटल के स्वीमिंग पूल में वह डूबे नजर आए। इन्हें होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में देर रात ही उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button