उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड : कार के ऊपर जा पलटी केमू की बस, मची चीख पुकार

हल्द्वानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़ी खबर है। बता दें कि कैंची के निकट हल्द्वानी से द्वाराहाट जा रही केमू की एक बस अचानक कार के ऊपर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया था और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार के ऊपर पलट गई थी। वहीं मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची के निकट हल्द्वानी से द्वाराहाट जा रही केमू की बस पलट गई। जिससे दोनों और जाम लग गया। आस पास मौजूद लोगों ने बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जान हानी नहीं हुई। सड़क पर करीबन 3 घंटे तक लंबा जाम लग गया। सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही जाम खुलवाया। वहीं दूसरी ओर बस परिचालक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बस में 10 यात्री सवार थे, ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बताया कि चालक—परिचाल सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button