Dehradun

डिम्मर में महोत्सव के रूप में संस्कृत सप्ताह का आगाज

जन आगाज डेस्क

डिम्मर (चमोली) सीमांत जनपद चमोली के आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर में बड़े भव्य तरीके से संस्कृत सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्कृत भाषा को घर-घर की भाषा बनाने के उद्देश्य से इस महोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत प्रतियोगिताएं, संस्कृत संवाद, परिचय एवं गीता के श्लोक मुख्य रूप से आकर्षक पूर्ण रहे।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे सभी संस्कृत प्रेमियों का ग्राम सभा डिम्मर की प्रधान विनीता डिमरी व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता खंडूरी ने स्वागत किया। प्रधान विनीता डिमरी ने सभी से संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार में अपना योगदान देने की अपील की है।

आचार्य गणेश खंडूरी, मार्गदर्शक मंसाराम मेंदुली, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता समीर मिश्रा, भास्कर डिमरी, संस्कृत शिक्षक दुर्गेश प्रसाद आदि वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। महोत्सव में बड़ी संख्या में गांव की मातृशक्ति, विद्यार्थी, युवा वर्ग व बुजुर्ग लोगों ने भी प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button