उत्तराखंडधर्म

हरकी पैड़ी में हुक्का पी रहे युवकों की तीर्थ पुरोहितों ने कर दी पिटाई, देखे वीडियो

हरिद्वार: कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के बाद उत्तराखंड ने बॉर्डरों को खोल दिया। पर्यटकों को शर्त के साथ छूट देने का फैसला किया गया लेकिन पर्यटन सरकार की छूट का उल्लंघन कर रहे हैं। नैनीताल,मसूरी समेत कई जगहों पर पुलिस ने बिना मास्क से घूम रहे लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा नदियों के किनारे भी शराब पीते सैलानियों को पुलिस ने पकड़ा है।

एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है। हरियाणा और दिल्ली के कुछ युवक हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड और मालवीय घाट पर स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान वह हुक्का पी रहे थे। तीर्थ पुरोहितों की नजर जैसे ही युवकों पर पड़ी तो उन्होंने इस विरोध किया। उन्होंने हुक्का तोड़ दिया और युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद हरकी पैड़ी पर हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचे और युवकों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button