उत्तराखंडपॉलिटिकलराजनीति

दिल्ली से सामने आया सीएम तीरथ का बयान, प्रदेश के इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान आया सामने उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग को पत्र दिया है। उपचुनाव में निर्वाचन आयोग को फैसला लेना है। वो चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सीएम ने फिर दोहराया कि दिल्ली जो कहेगी, वहीं करेंगे। लेकिन, ऐसा तो संभव नहीं है कि तीन दिन तक दिल्ली में मंथन हुआ और कोई फैसला नही हुआ है। पार्टी संगठन जरूर अपना फैसला ले चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि एक-दो दिन वैट एंड वाच की स्थिति में रहने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button