उत्तराखंडकेदारनाथ

10 मई को खुलेंगे बाबा श्री केदारनाथ के कपाट

10 मई को खुलेंगे बाबा श्री केदारनाथ के कपाट

12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख श्री केदारनाथ की कपाट इस साल यात्राकाल के लिए शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे। तथा 5 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा स़पन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 6 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर  9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट पूर्व में ही बसंत पंचमी के धार्मिक पर्व पर 12 मई को खोले जाने की तिथि निश्चित हुई है।

आज शिवरात्रि के पर्व पर  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष  की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठियों ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ  में पूजा- अर्चना,विधि- विधान, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। इस दौरान श्री औकारेश्वर मंदिर को  11 क्विंटल  फूलों से सजाया गया था दानीदाताओ ने श्रद्धालुओं हेतु भंडारा एवं प्रसाद का वितरण किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button