Chamoliउत्तराखंडखबरेहेल्थहोम

उप जिला चिकित्सालय महिला बेस सिमली मे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता में आक्रौश

कर्णप्रयाग

 

करोड़ों रुपये की धनराशि ब्यय होने के बावजूद भी उप जिला चिकित्सालय महिला बेस सिमली मे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता ने आक्रौश रैली निकालक शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

 


रविवार सुबह सिमली मोटर पुल पर चांदपुर और कपीरी पट्टी के दर्जनों ग्राम पंचायत की जनता तय कार्यक्रम के तहत एकत्र होकर जमकर नारेबाज़ी करते हुए सिमली बाजार औद्योगिक क्षेत्र होते हुये महिला बेस अस्पताल सिमली के परिसर मे पहुंचे। जहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व क्षेपंस. मनोज पुंडीर, ज्यैष्ठ प्रमुख कर्णप्रयाग वृजैश बिष्ट, पूर्व प्रधान डिम्मर शैलैंद्र प्रसाद डिमरी, ब्यापार संघ अध्यक्ष राजैंद्र सिंह मिंगवाल, रामलीला मंडली के अध्यक्ष संजय डिमरी, गौरव सैनानी संगठन के कुशल परिहार, विक्रम सिंह, अनिल नेगी, अंशि बिष्ट, महेश डिमरी आदि ने विचार ब्यक्त करते हुए कहा कि महिला बेस चिकित्सालय सिमली मे अब्यवस्थाओं का बोलबाला है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण अस्पताल मे उगी झाड़ियां हैं।विगत पांच सालों से बेस अस्पताल सिमली मे विशेषज्ञ चिकित्सकों, पेथोलाजी लेब, टैक्निशियन सहित आधुनिक स्वास्थ्य मशीनों, फर्नीचर आदि ब्यवस्थाओं का आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, महानिदेशक सहित शासन-प्रशासन के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाएं ब्यवस्थित नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता को बाध्य होकर जन आक्रौश रैली निकाल कर कहा कि एक माह के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने सिमली महिला बेस का विधिवत शुभांरभ नहीं किया तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, डिम्मर की प्रधान राखी देवी, सिमली की पीताबंरी देवी, शशि देवी, संतोषी, पूनम खंडूड़ी, प्रणवैंद्र प्रसाद, हर्षवर्धन, महेश चंद्र, गोवर्द्धन प्रसाद, भगत सिंह, प्रकाश सेमवाल, अनुसूया बहुगुणा, ईंद्र सिंह नेगी, अनिल लडोला, रणजीत लाल, मुन्ना लाल सहित सेकड़ों की संख्या मै क्षैत्रीय जनता मौजूद थे।
कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने दूरभाष पर बताया कि सिमली बेस अस्पताल की ब्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के सीएम से वार्ता कर संसाधन जुटाएं जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा. राजीव शर्मा ने बताया कि महिला बेस अस्पताल सिमली मे शासन से ब्लडबैंक के भवन के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। तथा विशेषज्ञ चिकिस्तकों की जल्द तैनाती कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button