ब्रह्मचारी सहजानंद महाराज ने शारदा माई व कामतानाथ जी भगवान से की भक्तों के कल्याण की कामना

ब्रह्मचारी सहजानंद महाराज ने शारदा माई व कामतानाथ जी भगवान से की भक्तों के कल्याण की कामना

शाकम्बरी। ज्योतिर्मठ के शाकम्बरी स्थित भगवती शाकंबरी सिद्ध पीठ के स्वामी सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज ने मध्य प्रदेश के जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज के गुरु स्थान स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के साथ ही जगदंबा स्वरूपिणी शारदा माई और चित्रकूट स्थित भगवान कामतानाथ जी का विशेष पूजन अर्चन कर सभी भक्तों के सुख समृद्धि व कल्याण की कामना की है।मां भगवती के 52 शक्तिपीठों में जहां माता का कंठ हार गिरा वह स्थान मां भगवती जगदंबा स्वरूपिणी शारदा माई के नाम से जाना जाता है। मैहर में मां भगवती का विशिष्ट पूजन अर्चन व हवन के बाद प्रख्यात तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज भगवान कामतानाथ जी की परिक्रमा, एवं पूजन हवन संपन्न कर सभी के कल्याण की कामना ब्रह्मचारी सहजानंद महाराज ने भगवान से की है। ब्रह्मचारी महाराज समय-समय पर देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर भगवती व भगवान शंकर का विशिष्ट पूजन अर्चन सभी भक्तों के कल्याण की कामना के लिए करते रहते हैं।



