उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

देहरादून: देहरादून से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। शनिवार देर शाम मसूरी में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला कांस्टेबल सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं।

दरअसल, मसूरी पुलिस के मुताबिक शाम के समय सूचना मिली कि कुछ लोगों ने आई—20 कार को खाई में गिरते देखा। मौके पर आइएसबीटी की टीम और फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद खाई से तीन घायल महिलाओं को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक एक पुरुष की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान मकान सिंह (45 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह निवासी जोगीवाला देहरादून के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक घायलों में सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया सिविल अस्पताल से युवती प्रियंका को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही महिला आरक्षी सुनीता एवं महिला सुदामा को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सुनीता अभियोजन कार्यालय देहरादून में नियुक्त है।

घायलो की पहचान 17 वर्षीय प्रियंका हुसैनगंज मसूरी देहरादून, 68 वर्षीय सुदामा जोगीवाला और महिला आरक्षी 42 वर्षीय सुनीता जोगीवाला देहरादून के रूप में हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button