आपदाउत्तराखंडखबरेट्रैवलदेशधर्महोम

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जोशीमठ को लेकर बोले यह बात

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव को लेकर संत समाज भी चिंतित

देहरादून

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव को लेकर संत समाज भी चिंतित हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ के हालातों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि जोशीमठ में जो भी हालात हैं वह चिंता का विषय है। यही कारण है कि उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और खुद जोशीमठ पहुंच रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को जोशीमठ के हालातों के बारे में पत्र लिखकर सकारात्मक पहल की मांग की है। उन्होंने जोशीमठ को नुकसान पहुंचाने वाले कारणों का पता लगाने और जोशीमठ जैसे ऐतिहासिक नगर को बचाने की अपील की है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद फिलहाल अपने जोशीमठ आश्रम के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button