क्राइम

काशीपुर में छात्र की स्कूल में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

काशीपुर: उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर काली मंदिर निवासी के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध कुमार गुप्ता की मौत हो गई है और परिजनों ने इस मौत का आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया है। जबकि स्कूल वाले इसे आकस्मिक मौत बता रहे है। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं स्कूल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

मृतक छात्र के पिता सुबोध गुप्ता काशीपुर के एक दुकानदार के यहां काम करते हैं। वह यहां किराए के मकान पर पिछले काफी समय से रह रहे हैं। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि एक शिक्षक द्वारा बच्चे पर होमवर्क ना पूरे करने उसकी पिटाई की गई। हालांकि, बच्चे की मौत का कारण का स्पष्ठ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button