उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: यहां नदी में बहे दो किशोर, एक शव बरामद, दूसरा लापता

हल्द्वानी: हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। रविवार को गौला में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हुई है जबकि एक किशोर अभी भी लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक वेलेजली लॉज निवासी दो किशोर रविवार दोपहर काठगोदाम गौला बैराज क्षेत्र में को नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवराज (17) पुत्र स्व. हरीश जोशी का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे युवक सुधीर गौड़ (16) पुत्र राजू गौड़ की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button