उत्तराखंडखबरे

टिहरी में फटा बादल, कई मकान क्षतिग्रस्‍त, मलबे में दबी बुजुर्ग महिला

टिहरी: शनिवार को टिहरी जिले में भी बादल फटने की घटना हुई है। बीती रात से हो रही बारिश से टिहरी जिले में भारी नुकसान हुआ है।यहां बादल फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा नुकसान धनोल्टी विधानसभा में हुआ है। धनोल्टी प्रखंड के कई गांवों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

बारिश से कीर्तिनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे ग्राम कोठार में एक आवासीय भवन मलबे में दब गया है, जिसमे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई। उनकी खोजबीन जारी है। ग्राम पंचायत थाती डागर के वन पंचायत सरपंच मुकेन्द्र सिंह नेगी ने बताया की ग्राम कोठार में बुजुर्ग महिला दब गयी है। जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया। गांव वालों मे अत्यधिक डर है और शासन प्रशासन के प्रति भी आक्रोश भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button