उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड के इन जिलों में जारी हुआ यैलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में दो दिनों के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदला है। उत्तराखंड में देर शाम मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ से मैदान तक कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मसूरी, यमुनोत्री और देहरादून में देर रात को तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।

वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और उत्तरकाशी नैनीताल में बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विभाग ने कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button