उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: पति और बच्चे छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, मिली तो हुआ ये हाल…

रुड़की: रुड़की पुलिस ने अपने प्रेमी के साथ फरार हुई एक महिला को उसके पति के साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ है। महिला के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि रुड़की के गंगनहर इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला का एक शख्स के साथ काफी दिनों से प्रेमप्रसंग चल रहा था।

हाल ही में महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला के पति की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरु की तो महिला और उसके प्रेमी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की उम्र महिला से कम बताई जा रही है। वहीं महिला के बच्चों की उम्र आठ साल और चार साल है।

इसके बाद पुलिस दोनों को गंगनहर कोतवाली लेकर आई। यहां महिला का पति और महिला के मायके वाले पहुंच गए। कोतवाली में ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरु हो गया। महिला के भागने के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। आखिरकार पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेजने की कोशिश की लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं हुई। महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button