उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: यहां तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्‍डर, महिला यात्री की मौत, 10 घायल

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्‍डर आ गिरा। इससे महाराष्‍ट्र निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 अन्‍य चोटिल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास यह दुर्घटना हुई। पहाड़ी से गिरे बोल्‍डर से यात्री वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गया। वाहन में सवार महिला तीर्थयात्री पुष्पा मोहन भोसले (निवासी कास्टी जिला अहमद नगर महाराष्‍ट्र) की मौत हो गई। घायल यात्रियों में एक स्थानीय एवं दो नेपाल के रहने वाले भी हैं।

घायल यात्रियों की सूची

क्रुशना भाले (12) निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र
ज्योति बाला सहाब काले (40) निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
कल्पना काले रंगनाथ (59) निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
राम सालूंके (38) निवासी गोन्दा जिला अहमदनगर
गौतम कुमार (24) निवासी पटना बिहार
शिव कुमार (21) निवासी पटना बिहार
पलमन (30) निवासी नेपाल
अंकित शर्मा (21) निवासी पटना बिहार
रमेश सिंह सिंह (36) निवासी बडासू रुद्रप्रयाग
टीकाराम (32) निवासी नेपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button