उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों के पसीने छूट रहे है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में रविवार से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 26 जून को बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित कुमाऊं मंडल के अन्य इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

27 और 28 जून को नैनीताल , बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button