उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: इस स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 6 लोगों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: हल्द्वानी में छापेमारी का दौर जारी है। शनिवार शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। टीम ने मुखानी स्थित मून लाइट स्पा सेंटर में छापा मारा और आपत्तिजनक हालत में तीन युवतियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार युवतियां दिल्ली, गुड़गांव और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जबकि युवक हल्द्वानी के ही रहने वाले है। छापेमारी को लेकर सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि लम्बे समय से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस टीम ने एक्शन लिया। छापामारी की गई में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर को सील करने के कार्यवाही की जारी है।

बता दें कि हल्द्वानी में स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक कार्य चल रहे हैं। पिछले कुछ वक्त में हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का मामला भी सामने आ चुका है। बीते दिनों महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी हल्द्वानी में दौरा किया था। उन्होंने भी स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक कार्यों की बात कही थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में नए नियम आ रहे हैं। स्पा सेंटरों में महिला महिलाओं की मसाज करेंगी और पुरुष पुरुषों का मसाज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button