उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने 4 माह की बेटी को जमीन पर पटका, मौत

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्‍यक्ति ने पत्नी से हुए विवाद के बीच गुस्से में अपनी ही 4 माह की मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में सोमवार रात पति -पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button